Showing posts with label सरकारी छात्रवर्ती योजनाएं. Show all posts
Showing posts with label सरकारी छात्रवर्ती योजनाएं. Show all posts

Wednesday, 24 August 2022

बेरोजगारो के लिए बहुत बड़ी खबर अब सरकार देगी 50000 रुपए प्रतिवर्ष, देखे पूरी खबर अभी Carriermans

              युवा संबल योजना की सम्पूर्ण जानकारी


 राजस्थान में बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब सरकार प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति के रूप में एक बड़ी सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना को युवा संबल योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस पोस्ट में युवा संबल योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको मिलेगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

Carriermans,yuwa sambhal yojna, युवा संबल योजना, युवा संबल योजना क्या है,



युवा संबल योजना क्या है

युवा संबल योजना राजस्थान के प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार के लिए अवसर प्रदान करने हेतु एक आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। जिसकी मदद से प्रतिभागी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इस योजना मैं आवेदन करने वाले प्रत्येक पुरुष प्रतिभागी को ₹4000 प्रतिमाह जबकि महिला प्रतिभागी को ₹4500 प्रति माह में प्रदान किए जाते हैं। इस योजना में प्रत्येक वर्ष में 180000 प्रतिभागियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि प्रत्येक प्रतिभागी को 2 वर्ष के लिए दी जाती है।

इस योजना में प्रतिभागी को प्रत्येक मासिक किस्त के माध्यम से राशि खाते में प्रदान की जाती है। इस योजना में एक बार लाभ लेने के बाद आप दोबारा आवेदन नहीं कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्रत्येक जन आधार कार्ड से 2 अभ्यर्थी अधिकतम ले सकते हैं।


योग्यता

युवा संबल योजना मैं आवेदन करने वाले प्रतिभागी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 45% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे। इसमें महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवदेनकर्ता की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुरुष व महिला अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा समान है। आयु सीमा में किसी भी वर्ग किसी भी श्रेणी को कोई भी छूट प्रदान नहीं की जाती है। आवेदन कर्ता की पारिवारिक आय ₹250000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

केंद्र सरकार की छात्रवृति योजनाओं या राज्य सरकार की किसी भी छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।


चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया

युवा संबल योजना में प्रत्येक वर्ष नए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। जिन अभ्यर्थियों की अवधि 2 साल हो जाते हैं उनके स्थान पर नए अभ्यर्थियों का चयन कर लिया जाता है।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने एसएसओ आईडी या ईमित्र से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात आपका फॉर्म आपके संबंधित जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन जमा हो जाता है। उसके पश्चात आपके सारे दस्तावेजों की जांच की जाती है यदि आपकी किसी भी दस्तावेज में कोई कमी पाई जाती हैं तो मैसेज या ईमेल के माध्यम से आपको सूचना दे दी जाती है। तत्पश्चात आप उस संबंधित दस्तावेज की कमी को पूरा करके दोबारा अपने फॉर्म को सबमिट करें। सारे दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका आवेदन अप्रूव कर दिया जाता है। अप्रूव करने के बाद आपको 4 महीने की इंटर्नशिप करने के लिए भेजा जाता है। यह इंटरशिप प्रक्रिया आप अपने आसपास के क्षेत्र में पूर्ण कर सकते हैं जिसमें आप किसी सरकारी स्कूल पंचायत समिति ग्राम पंचायत या आंगनवाड़ी जैसे सरकारी संस्थानों में पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजगार कार्यालय से स्वत ही संबंधित संस्थान में इनरोलमेंट कर दिया जाता है। आपको वहां पर 4 महीने के लिए संबंधित संस्थान का कोई भी कार्यभार दे दिया जाता है।

प्री डी एल डी या बीएसटीसी क्या होता है

दस्तावेज़

आवेदक के पास दसवीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट होना आवश्यक है।

आवेदक का एसबीआई बैंक में खाता होना आवश्यक है।

पारिवारिक आय का प्रमाण पत्र जो कि 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

परिवार का जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।

आवेदक के पास अपना आधार कार्ड भी होना आवश्यक है।

इसके अलावा आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से समकक्ष प्रमाण पत्र होना आवश्यक है, जैसे कि -बीएड प्रमाण पत्र,RS CIT प्रमाण पत्र, कोई भी कंप्यूटर से सम्बन्धित प्रमाण पत्र।






Sunday, 4 April 2021

राजस्थान बेरोजगार भत्ते की नई सूचना, अब सबको मिलेंगे 4500 प्रतिमाह



  राजस्थान बेरोजगार भत्ता की नवीनतम जानकारी

राजस्थान बेरोजगार भत्ते की नई सूचना, अब सबको मिलेंगे 4500 प्रतिमाह


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सत्ता संभालते ही प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance) देने की घोषणा की थी. हाल ही में 24 फरवरी को बजट पेश करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाने की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (mukhyamantree Yuva Sambal Yojana) से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे. राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा. इससे पहले बेरोजगार भत्ते के रूप में युवाओं को 3000 प्रतिमाह व युवतियों को 3500 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे।

- आपको बता दें बेरोजगार भत्ता दो साल के लिए दिया जाता है, प्रोत्शाहन राशि आपके आवेदन के APPORVE होने के बाद से आपके खाते में भेज दिया जाता है।


बेरोजगारी भत्ते के तहत राजस्थान सरकार बेरोजगार युवाओं को मासिक 4000 रुपये और बेरोजगार युवतियों को 4500 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेगी. बेरोजगारी भत्ता के जरिये राजस्थान सरकार की ओर से उन शिक्षित बेरोजगार युवाओ को लाभ पहुंचाया जायेगा जिन्होंने न्यूनतम स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है. इस योजना के लिये आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष के लेकर 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है

-आवेदन राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.


- योजना के तहत केवल राजस्थान राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और युवतियों को ही पात्र माना जायेगा.


- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए.


- आवेदक या आवेदिका की आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.


- बेरोजगारी भत्ता योजना- 2021 का लाभ कम से कम 12वीं पास की युवा की ले सकता है.


- केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार की अन्य भत्ता योजनाओ का लाभ ले चुका युवक इस योजना का लाभ नहीं ले सकता.


राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना- 2021 के लिये जरुरी दस्तावेज


- आवेदक या आवेदिका का आधार कार्ड/पहचान पत्र/निवास प्रमाण पत्र


- आय प्रमाण पत्र/राजस्थान एसएसओ आईडी/ राजस्थान का भामाशाह प्रमाण पत्र/ मोबाइल नंबर/ पासपोर्ट साइज फोटो जरुरी है।

- आवेदक के पास SBI बैंक में खाता होना जरूरी है।


CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

 CRPF full form in hindi भारत में सीमा सुरक्षा के अलावा आन्तरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी में देश का...