Showing posts with label एजुकेशन. Show all posts
Showing posts with label एजुकेशन. Show all posts

Thursday, 24 December 2020

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवर्ती योजना का लाभ कैसे उठाए,CM Higher Level Schlorship

          मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवर्ती योजना


हेल्लो दोस्तों,

आज के इस पोस्ट में हम आपको मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवर्ती योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। यह योजना किन विद्यार्थियों को और कितने समय के लिए प्रदान की जाती है, यह पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी। यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हुए हुए मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सहायता के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवर्ती योजना का लाभ कैसे उठाए,CM Higher Level Schlorship



1. यह योजना 12 वी पास कर चुके विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जो विद्यार्थी 12 वी में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते है। 


2. इस योजना के लिए लड़के एवम लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। जिनके माता पिता की वार्षिक आय 250000 रुपए से कम है।


3. इस योजना के अंतर्गत आपको स्नातक पूरी होने तक कुल 15000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।


4. हर महिने आपको 500 रुपए की किश्त मिलती हैं यानि प्रत्येक वर्ष 5000 रुपए मिलते हैं।


5. इसके लिए हर वर्ष आपको नया आवेदन करना होता है।


6. आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन जब आप इमित्र से आवेदन करवाते है तो तो वो आपसे अपनी फीस जरूर लेता है।


7. आवेदन करने के लिए आपको एसएसओ आईडी बनवानी होती हैं और फिर उसमे लॉगिन करने के बाद Schlorship वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करके आवेदन कर सकते है।


अब बात कर लेते है इसके लिए कोनसे दस्तावेज चाहिए उन के बारे में:-

1. दसवीं पास की अंकतालिका

2.12 वी पास की अंकतालिका

3. मूल निवास प्रमाण पत्र

4. जाति प्रमाण पत्र

5. माता या पिता का आय प्रमाण पत्र (छ महीने से पुराना नहीं होना चाहिए)

6. बैंक खाता (विद्यार्थी का स्वय खाता नहीं होने पर माता या पिता का लगा सकते है)

7. जिस कॉलेज में एडमिशन लिया है उस की एडमिशन फीस की स्लिप।

ये सभी दस्तावेज आप के पास ओरिजिनल होने चाहिए। यदि आवेदन करते समय कोई त्रुटि रह जाती हैं तो आपका आवेदन Send Back आ जायेगा, तो फिर आप उसमे सुधार कर सकते है।

उम्मीद है ये जानकारी आप के लिए बहुत मददगार साबित होगी यदि जानकारी पसन्द आए तो अपने सारे दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।


Wednesday, 23 December 2020

राजस्थान बेरोजगारी भत्ते का पेमेंट कैसे चैक करें, राजस्थान बेरोज़गारी भत्ता फॉर्म कैसे भरे, राजस्थान बेरोज़गारी भत्ता

   राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना


फ्रेंड्स आज की पोस्ट में हम आपको राजस्थान में बेरोजगारों के लिए आर्थिक मदद के रूप में चलाई जा रही  एक महत्तवपूर्ण योजना के पेमेंट स्टेटस के बारे में जानेंगे। विस्तृत जानकारी को जानने से पहले हम आपको इसकी मुख्य बातों से रूबरू करवाना चाहेंगे।

यह योजना केवल स्नातक पास युवक युवतियों को प्रदान की जाती है, जो अपने रोजगार की तैयारी में जुटे हुए हैं, इस योजना के अन्तर्गत लडको को प्रतिमाह 3000 रुपए और लड़कियों को प्रतिमाह 3500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का कार्यकाल 2 वर्ष तक का होता है, उसके बाद आपको सहायता राशि मिलनी बन्द हो जाएगी।

यहां हम आपको इस योजना के पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्रदान करेंगे, क्योंकि जब भी आपका पेमेंट आता है तो ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जाती हैं कि ये कोनसे महीने का पेमेंट है। इस चक्कर में काफी अभ्यर्थी परेशान भी रहते हैं क्योंकि कई बार बजट ना होने की दशा में आपको 3-4 महीने की राशि एक साथ ही भेज दी जाती हैं। तो आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत ही आसान तरीके से ये जान पाएंगे कि आपको कितने महीनों का पेमेंट मिल चुका है।

  

राजस्थान बेरोजगारी भत्ते का पेमेंट कैसे चैक करें, राजस्थान बेरोज़गारी भत्ता फॉर्म कैसे भरे, राजस्थान बेरोज़गारी भत्ता

1. इसके लिए आपको अपने इंटरनेट ब्राउज़र में SSO लिखकर सर्च करना है तो आपको SSO Login की वेबसाइट पर लॉगिन करने का ऑप्शन मिल जाएगा।




2. यहां आपको अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड भरके लॉगिन कर लेना है , ध्यान देने वाली बात ये है कि यहां आपको उसी sso id से लॉगिन करना है, जिससे आपने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था। 


3. जैसे ही आप लॉगिन करते हैं तो ये आपको एसएसओ के होमपेज पे ले आएगा, यहां पे आपको Employment का ऑप्शन मिल जाएगा, यदि आपको ऑप्शन नहीं मिलता है तो घबराए नहीं नीचे आपको Other Apps के ऑप्शन पर क्लिक करना है, तो आपको यहां बहुत सारे ऐप्स के आइकॉन मिलेगे उनमें से आपको Employment वाले पर क्लिक करना है।



4. क्लिक करने के बाद ये आपको नेक्स्ट पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना आवेदन का स्टेटस दिखाई देगा।



5. इसके बाद आपको ऊपर Payment का ऑप्शन मिलेगा, जिसपे आपको क्लिक करना है, 

6. क्लिक करने के बाद आपको अपने सारे पेमेंट की एक लिस्ट मिल जाएगी जिसमें हर महिने की डिटेल्स दी हुई होगी। तो आप वहां से बड़ी आसानी से चैक कर पाएंगे कि आपको कितने महीनों का पेमेंट अब तक मिल चुका है।


यदि जानकारी पसन्द आए तो शेयर करना ना भूले।


                            ।।धन्यवाद।।

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

 CRPF full form in hindi भारत में सीमा सुरक्षा के अलावा आन्तरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी में देश का...