Showing posts with label Govt Jobs. Show all posts
Showing posts with label Govt Jobs. Show all posts

Friday, 7 April 2023

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

 CRPF full form in hindi


भारत में सीमा सुरक्षा के अलावा आन्तरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी में देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल हैं जिसका नाम है CRPF। जिसका हिन्दी में पूरा नाम है - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल। CRPF full form होता है - Central Reserve Police Force। यदि आप भी CRPF के बारे में जानकारी जानना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं,इस लेख में CRPF की जानकारी के अलावा, CRPF में कैसे जाए, CRPF Salary कितनी मिलती है, CRPF Recruitment आदि से जुड़े सभी सवालों की जानकारी मिलेगी। 

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है


CRPF क्या है :- CRPF भारत का एक अर्द्ध सैनिक पुलिस बल हैं, जो कि केन्द्र सरकार के अधीन आता है।CRPF full form होता है Central Reserve Police Force जिसे हिन्दी में ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ) के नाम से जाना जाता है। CRPF का गठन 1939 में किया गया था। यह देश का सबसे बड़ा आन्तरिक शस्त्र सुरक्षा बल हैं। इस बल में पुरुषों के अलावा महिलाओं को भी शामिल किया जाता है। CRPF का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य केन्द्र की व्यवस्था को बनाए रखना है, इसके अलावा आपात स्थिति में देश की सुरक्षा में अपना योगदान देना है।CRPF में 246 बटालियन है।

CRPF का क्या काम होता है :- CRPF के हिस्से में देश की विभिन्न प्रकार की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
• CRPF का मुख्य कार्य देश में सभी राजनीतिक नेताओं और अन्य VIP सुरक्षा प्रदान करना है।
• देश के आन्तरिक नक्सलवाद और आतंकवाद पर भी अंकुश लगाने का कार्य CRPF द्वारा किया जाता है।
• देश में जब कोई दंगा फसाद हो जाता है और यदि राज्य पुलिस द्वारा नियंत्रण नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति को CRPF द्वारा ही सभाला जाता है।
• इसके अलावा केन्द्र सरकार के अधीन आने वाले सभी ऑफिस, संसद, राज्यभवन आदि की सुरक्षा CRPF द्वारा की जाती है।
• इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में मिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर ऑपरेशन में भी CRPF की भूमिका रहती है, क्योंकि CRPF को आन्तरिक गतिविधियों के बारे में अच्छी जानकारी होती है।
• CRPF की COBRA Force नक्सली इलाकों पर निगरानी करती है क्योंकि COBRA Commando को जंगल में ऑपरेशन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 

CRPF Salary :- CRPF में सीधी भर्ती प्रक्रिया के अनुसार अनेक पदों पर भर्ती की जाती है। जिसमें अलग अलग पदों के लिए अलग अलग Salary मिलती है। 
CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है


CRPF Constable :- CRPF bharti में CRPF constable पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष व महिला अभ्यर्थी दोनों शामिल होते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 10वी पास अभ्यर्थियो के लिए आयोजित की जाती है।पूरी भर्ती प्रक्रिया के बाद इनको बतौर सिपाही सामान्य के पद पर तैनात किया जाता है। CRPF Constable Salary की बात करे तो मूल वेतन के साथ अन्य भत्तों को मिलाकर करीब 40000 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसके अलावा दुर्गम इलाकों में यदि आपकी पोस्टिंग होती है तो आपको वहा का अलग भता दिया जाता है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया ssc gd भर्ती प्रक्रिया के द्वारा किया जाता है। यदि आपको ssc gd के बारे में जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक से पता कर सकते है। 
CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है


CRPF head constable :- CRPF head constable में क्लर्क ( LDC ) पदों की भर्ती की जाती है। LDC full form - Lower Division Clerk होता है। इसमें ही स्टेनो की भर्ती की जाती है। यह भर्ती प्रक्रिया 12 वी पास अभ्यर्थियो के लिए होती है। LDC व स्टेनो दोनों पदों की योग्यता समान है।CRPF salary per month इन चयनित अभ्यर्थियो को भी सिपाही पद के समान ही salary दी जाती है। 


CRPF driver and Tradesman :- CRPF Bharti में ड्राईवर व ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाती है।Tradesman में काफ़ी पदों पर एक साथ ही भर्ती आयोजित की जाती है। अलग अलग पदों के लिए अलग चयन प्रक्रिया के द्वारा अभ्यर्थियो का सलेक्शन किया जाता है।


CRPF COBARA COMMANDO :- CRPF में कमांडो की भर्ती प्रक्रिया भी होती है। इसमें बनने वाले कमांडो को Cobara Commando के नाम से जाना जाता है।cobra commando बनने के लिए आपको CRPF में बतौर किसी पद पर पहले नौकरी लगना होता है। इसके बाद ही आप cobra commando बनने के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।cobara commando को जंगल में किसी भी हालत से लड़ने में महारत हासिल होती है। जंगल में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन में इनके टक्कर का कोई दूसरा नहीं है।cobara commnado बनने के बाद आपको इसका अलग से भत्ता दिया जाता है।

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

CRPF SI ( ssc cpo) :- यदि आप CRPF SI पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो ssc cpo के माध्यम से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है। ssc cpo full form - Central Police Organization होता है। ssc cpo eligibility की बात करे तो किसी भी संकाय से स्नातक डिग्री पास होना अनिवार्य है। CRPF si salary की बात करे तो महीने के करीब 60000 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।


इसके अलावा CRPF में Assistant commandant,CRPF Radio operator जैसे बड़े पदों पर भी सीधी भर्ती आयोजित की जाती है। आशा करते हैं कि आपको CRPF full form के साथ साथ इसमें होने वाली भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी मिली है। यदि आपको इस लेख में किसी जानकारी से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो कॉमेंट कर सकते है आपको जवाब अवश्य मिल जाएगा। जानकारी अच्छी लगे तो इसको शेयर जरुर करें। 


                       

                           Carriermans 

Saturday, 25 March 2023

BSF Full Form,ssc gd,bsf salary, Border Security Force,Bsf Bharti, सीमा सुरक्षा बल

नमस्कार दोस्तों, भारत देश की सुरक्षा का दायित्व विभिन्न सुरक्षा बलों के हाथों में होता है और जब बात आ जाए अंतरराष्ट्रीय सीमा की तो यह जिम्मेदारी और अधिक खास बन जाती है। क्योंकि हमारे देश को बाहरी देशों से होने वाले खतरों को यहां की सुरक्षा बल ही रोकती हैं। इसलिए आज लेख काफ़ी स्पेशल होने वाला है क्योंकि आज हम भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल BSF से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं।BSF full form होता है - Border Security Force! BSF full form in hindi होता है - सीमा सुरक्षा बल। 


BSF Full Form,ssc gd,bsf salary, Border Security Force,Bsf Bharti, सीमा सुरक्षा बल


यदि आप भी BSF में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं और BSF के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो इस लेख को अंत तक पूरा जरुर पढ़ें।how to join bsf,Bsf salary इनसे जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में आसानी से समझ आ जायेंगे। 


BSF full form :- BSF का full form होता है - Border Security Force , जिसे हिन्दी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है। BSF का गठन 1 दिसम्बर 1965 को हुआ था। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल भी माना जाता है।BSF का मुख्य कार्य भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व देखभाल करना है। अभी BSF में 192 बटालियन कार्यरत हैं। यह सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन आता है। इस बल का आदर्श वाक्य है - जीवन पर्यन्त कर्त्तव्य ।1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के समय सीमा सुरक्षा राज्य पुलिस की देखरेख में थी। उस समय की सुरक्षा बल उन खतरों को ठीक से नहीं निपट पाई थीं। उसके बाद सीमा सुरक्षा बल का गठन किया गया। इस बल में शामिल होने वाले सभी जवान कठोर प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किए जाते हैं। आपको Border Security Force में अच्छी लम्बी कद काठी के जवान देखने को मिलते हैं। राजस्थान के मरुस्थल में सीमा पर BSF उंटो की सहायता से निगरानी करते हैं। आज BSF में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर देश सेवा कर रही है।


Bsf bharti :- Border Security Force में सीधी भर्ती से कई पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाती है। अलग अलग पदों पर होने वाली भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी और महिला अभ्यर्थियो की भर्ती की जाती है।


Bsf Constable :- Bsf bharti में Bsf constable पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष व महिला अभ्यर्थी दोनों शामिल होते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 10वी पास अभ्यर्थियो के लिए आयोजित की जाती है।पूरी भर्ती प्रक्रिया के बाद इनको बतौर सिपाही सामान्य के पद पर तैनात किया जाता है। Bsf Constable Salary की बात करे तो मूल वेतन के साथ अन्य भत्तों को मिलाकर करीब 40000 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसके अलावा दुर्गम इलाकों में यदि आपकी पोस्टिंग होती है तो आपको वहा का अलग भता दिया जाता है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया ssc gd भर्ती प्रक्रिया के द्वारा किया जाता है। यदि आपको ssc gd के बारे में जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक से पता कर सकते है। 

Also Read :- ssc gd भर्ती प्रक्रिया कैसे होती है, जानें पूरी जानकारी


Bsf head constable :- Bsf head constable में क्लर्क ( LDC ) पदों की भर्ती की जाती है। LDC full form - Lower Division Clerk होता है। इसमें ही स्टेनो की भर्ती की जाती है। यह भर्ती प्रक्रिया 12 वी पास अभ्यर्थियो के लिए होती है। LDC व स्टेनो दोनों पदों की योग्यता समान है।bsf salary per month इन चयनित अभ्यर्थियो को भी सिपाही पद के समान ही salary दी जाती है। 


Bsf driver and Tradesman :- bsf Bharti में ड्राईवर व ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाती है।Tradesman में काफ़ी पदों पर एक साथ ही भर्ती आयोजित की जाती है। अलग अलग पदों के लिए अलग चयन प्रक्रिया के द्वारा अभ्यर्थियो का सलेक्शन किया जाता है।


Bsf SI ( ssc cpo) :- यदि आप bsf SI पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो ssc cpo के माध्यम से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है। ssc cpo full form - Central Police Organization होता है। ssc cpo eligibility की बात करे तो किसी भी संकाय से स्नातक डिग्री पास होना अनिवार्य है। Bsf si salary की बात करे तो महीने के करीब 60000 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।

Also Read - Teacher kaise bane, सरकारी टीचर कैसे बनें, जानें पूरी जानकारी 

- SPG Commando कैसे बनें,Special Protection Group 

- IAS टीना डाबी कौन है,Tina dabi IAS की पूरी जानकारी

- भानगढ़ किला एक भूतिया किला कैसे बना, भारत का सबसे भूतिया स्थान

इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल में Assistant commandant,Bsf Radio operator जैसे बड़े पदों पर भी सीधी भर्ती आयोजित की जाती है। आशा करते हैं कि आपको bsf full form के साथ साथ इसमें होने वाली भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी मिली है। यदि आपको इस लेख में किसी जानकारी से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो कॉमेंट कर सकते है आपको जवाब अवश्य मिल जाएगा। जानकारी अच्छी लगे तो इसको शेयर जरुर करें।


                                  Carriermans 

Friday, 24 March 2023

Teacher kaise bane,sarkari teacher kaise bane, Government teacher kaise bane,Govt Teacher salary

हैलो दोस्तो, हमारी इस वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन है। आप सब भली भांति जानते है कि एक राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की कितनी कीमत होती है। अपने जीवन में वो सभी काम आसान हो जाते है यदि आप एक शिक्षित व्यक्ति है। कलम की ताकत सबसे अधिक होती है। यदि आप भी एक अध्यापक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते है तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में आपको पूरी विस्तार से जानकारी मिलेगी कि - Teacher kaise bane । 


Teacher kaise bane,sarkari teacher kaise bane, Government teacher kaise bane,Govt Teacher salary, Carriermans


इस लेख sarkari teacher kaise bane इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी आपको जानने को मिलेगी। जिसमे govt teacher salary कितनी मिलती है,Govt Teacher का सलेक्शन प्रोसेस,Govt Teacher की योग्यता आदि से जुड़ी जानकारी सम्मिलित की जायेगी। इस लेख में राजस्थान में होने वाली अध्यापक परीक्षाओं के बारे में जानकारी साझा की जा रही है। कुछ राज्यों में इसका सलेक्शन प्रोसेस थोडा बहुत अलग हो सकता है। इस लेख निम्न भर्ती की जानकारी दी जा रही है।

3rd grade teacher 

- Primary teacher salary 

- 3rd grade teacher Syallbus

- 3rd grade teacher selection process 


3rd grade teacher

राजस्थान में Primary teacher के रूप में तीन अलग अलग पदो के लिए भर्ती आयोजित की जाती है। तीनो भर्तियों के लिए अलग अलग योग्यता रखी है। तीनो भर्तियों का अलग अलग एग्जाम आयोजित किया जाता है। इन भर्तियों में कक्षा एक से आठ तक के अध्यापकों की भर्ती की जाती है। इसके अलावा इसी लेवल पर शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भी भर्ती की जाती है। ये सभी भर्तियां government teacher kaise bane के लिए की जाती हैं। इन सभी अध्यापकों की नियुक्ति स्थायी रूप से की जाती है। 


इन Primary teacher salary की बात करे तो तीनो पदों पर नियुक्त अध्यापकों को समान वेतन दिया जाता है। जिसमे Provisional period के दौरान 23700 रुपए प्रतिमाह की हिसाब से दिया जाता है। दो साल के Provisional period पूरा होने के बाद इनको स्थायी कर दिया जाता है। उसके बाद primary teacher salary के रूप में इन्हें प्रतिमाह करीब 53000 रूपए मिलते हैं। जिसमें से कुछ रुपयों की कटौती के बाद इनको करीब 49000 रूपए मासिक मिलते हैं। इसके बाद साल में लगने वाले भतो के अनुसार इनकी सैलरी बढ़ती रहती है। सेवा निवृत्ति के बाद इनको सरकार की तरफ से पेंशन की सुविधा भी मिलती है।


 3rd grade teacher में सलेक्शन प्रोसेस केवल प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है। शारीरिक शिक्षा अध्यापक के लिए दो पेपर लिए जाते हैं। जिसमे एक पेपर जीके, मनोविज्ञान का होता है जबकि दूसरा पेपर शारीरिक शिक्षा के क्रिया कलापों से जुडे प्रश्नों का होता है। जबकि शिक्षक कक्षा एक से पांच तक व कक्षा छः से आठ तक के शिक्षको को पहले REET परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, उसके पश्चात ही वो मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक के लिए मुख्य परीक्षा में जीके, करंट जीके,मनोविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी पांचों विषयो के पाठ्यक्रम को मिलाकर पेपर तैयार होता है तथा कक्षा छः से आठ तक के शिक्षक के लिए मुख्य परीक्षा में जीके, करंट जीके, मनोविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, व संबंधित विषय से जुड़े प्रश्नों को मिलाकर पेपर तैयार होता है। मुख्य परीक्षा में सफ़ल अभ्यर्थियो को मेरिट सूची के आधार पर नियुक्त किया जाता है।


3rd grade teacher में तीनो पदों के लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है। कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक को कक्षा 12 के साथ BSTC course ( Basic school teaching certificate ) किया होना आवश्यक है। इसके अलावा REET परीक्षा अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

Also Read :- BSTC Course से जुड़ी सारी जानकारी वो भी हिन्दी में 


कक्षा छः से आठ तक के शिक्षक के लिए आप जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं उसी विषय में स्नातक डिग्री के साथ बीएड डिग्री ( Bachelor of Education )करना आवश्यक है। इसके अलावा REET ( Rajasthan Eligibility Exam Test ) परीक्षा अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित अंको के साथ उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है। जिस विषय से आपका स्नातक हुआ है उसी विषय से B.ed. डिग्री होना आवश्यक है।

Also Read :- REET Exam की पूरी जानकारी यहां से पढ़े 


शारीरिक शिक्षा अध्यापक के लिए स्नातक ( Graduation ) डिग्री के साथ BPEd. ( Bachelor of physical education ) की डिग्री होना आवश्यक है।


आयु सीमा की बात करे तो 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते है, आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार दी जाती है। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी इसमें निर्धारित आरक्षण के अनुसार आवेदन कर सकते है।

उम्मीद है आप को sarkari teacher kaise bane यह जानकारी अब समझ आ चुकी होगी। यदि फिर भी कोई सवाल है तो कमेंट के माध्यम से आपको जवाब मिल जाएगा। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें।

Also Read :-भारत की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की जीवन कहानी

                   Carriermans 

Monday, 20 March 2023

SPG Commando, Special Protection Group,SPG Commando Full Form,SPG Security

 SPG commando ( Special Protection Group) 


SPG Commando, Special Protection Group,SPG Commando Full Form,SPG Security

नमस्कार दोस्तों, हमारे भारत देश की सुरक्षा में विभिन्न प्रकार के सुरक्षा बलों का योगदान रहता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि भारत की सबसे खतरनाक फोर्स SPG Commando का क्या काम रहता है।SPG Commando कैसे बनते हैं।SPG Commando किसकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।SPG Commando फोर्स भारत की सबसे ताकतवर सुरक्षा बल है।SPG भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहती है। भारत का प्रधानमंत्री जिस भी जगह पर जाते हैं वहा पर SPG Commando का सुरक्षा कवच रहता है।Special Protection Group का गठन केवल प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए किया गया है। विदेशी दौरे पर भी SPG Commando की देखरेख में ही सारी सुरक्षा को अंजाम दिया जाता है। 

SPG Security
आप जब भी भारत के प्रधानमंत्री को किसी भी दौरे पर देखते हैं तो आपको उनके चारो और काले ड्रेस में कई व्यक्ति साथ में दिखाई देते हैं। ये कोई आम आदमी नही बल्कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे SPG Commando होते हैं।SPG एक स्पेशल फोर्स होती है। इस फोर्स में चयनित सभी Commando को एक विशेष प्रशिक्षण, व विशेष चयन प्रक्रिया के द्वारा इनको शामिल किया जाता है।SPG Commando देश के प्रधानमंत्री के अलावा उनके परिवार को 24 घण्टे सुरक्षा प्रदान करते हैं।SPG Commando को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाता है। इनकी ड्रेस भी विशेष होती है, इसके अलावा इनको ड्यूटी के समय दी जानें वाली तमाम सुविधाएं अन्य फोर्स से काफ़ी अलग व स्पेशल होती है।

SPG Security Force का गठन 
किसी भी देश के लिए प्रधानमंत्री का पद एक बड़ा पद माना जाता है, क्योंकि पूरे देश की देखरेख का भार प्रधानमंत्री के कंधों पर होता है। ऐसे में उनको सुरक्षा की दृष्टि से खतरा भी अधिक रहता है, भारत की महान प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर एक गम्भीर विषय बन गया था।इसके बाद संविधान में एक अधिनियम बनाया गया और 2 जून 1988 को SPG - Special Protection Group का गठन किया गया। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। भारत में केन्द्र के जितने भी सुरक्षा बल है उनमें से यह सबसे ख़तरनाक व विशेष भी है। इस पूरे ग्रुप का मुख्य डायरेक्टर रैंक का आईपीएस अधिकारी होता है। SPG का मुख्य कार्य प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करना है।

SPG Commando की चयन प्रक्रिया 
अधिकांश लोगों ये जानकारी नहीं है कि SPG Commando की भर्ती कैसे होती है, हो सकता है आप भी इस सवाल का जवाब जानने के लिए यहां पहुंचे हैं तो आप बिल्कुल सही वेबसाइट पर पधारे हैं। यहां आपको SPGCommando फोर्स की पूरी चयन प्रक्रिया बताई जायेगी।SPG Commando बनने के लिए कोई भी सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित नहीं होती है। इसके लिए भारत की मिलिट्री फोर्स ( Army Navy Airforce ) , पैरा मिलिट्री फोर्स ( BSF,CRPF,CISF,SSB,ITBP ) व राज्यों की पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थियों में से इनकी नियुक्ति की जाती है।SPG Commando का कार्यकाल एक वर्ष तक होता है। इसके बाद उसको संबंधित विभाग में वापिस भेज दिया जाता है। SPG commando की नियुक्ति इंस्पेक्टर जनरल व आईजी रैंक के IPS अधिकारी द्वारा एक विशेष प्रकार का इंटरव्यू लिया जाता है। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा व मनौवैज्ञानिक चरणों से गुजरना पड़ता है। इन सब चरणों में सफल होने के बाद एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग ( प्रशिक्षण ) के लिए चुना जाता है। यह प्रशिक्षण विश्व का सबसे कठोर माना जाता है। जिसमे विश्व की विभिन्न खतरनाक सेनाओं के साथ मिलकर यह प्रशिक्षण किया जाता है। इन सब प्रक्रिया के बाद SPG commando को शामिल किया जाता है। 



SPG commando को मिलने वाली सुविधाये 
• SPG commando को अन्य सुरक्षा बलों के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।
• प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु SPG Commando द्वारा एक विशेष प्रकार का सूट पहना जाता है, जो कि विभिन्न प्रकार के सिस्टम से लैस होता है।
• प्रधानमंत्री की सुरक्षा के दौरान आपने SPG Commando को हाथ में एक विशेष सूटकेस नुमा को हाथ में लेकर चलते देखा होगा, दरअसल वो एक बुलटेप्रूड जैकेट होता है और उसके एक बटन को दबाने पर वह एक सीट नुमा आकार ले लेती है, जिससे किसी भी विकट परिस्थितियों में सुरक्षा की जा सके।
• SPG Commando को FN - 2000 असॉल्ट राइफल से लैस होते हैं, जो कि दुनिया की सबसे घातक हथियार मानी जाती है।
• इसके अलावा SPG Commando ऑटोमेटिक हथियारों से लैस होते हैं, किसी भी दौरे के दौरान कम्युनिकेशन डिवाइस के माध्यम से जुड़े रहते हैं, जिससे उनको पल पल की खबर मिलती रहती है।
• SPG Commando हाथो में मजबूत दस्तानों के अलावा एल्बो गार्ड व नी गार्ड भी पहनते हैं, इसके अलावा पैरों में एक विशेष प्रकार के जूते उनको सुरक्षा प्रदान करते हैं। 
• इसके अलावा SPG Commando आंखो पर एक काले रंग का विशेष चश्मा धारण करते हैं, जिससे किसी भी हालत में आंखो की सुरक्षा बनी रहें व आंखो में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ना जा सकें।
• अब बात कर लेते हैं SPG Commando को salary कितनी मिलती है, तो आपको बता दें कि इनको Salary के रूप में महीने के 1.5 लाख से 2लाख तक की salary दी जाती है। इसके अलावा इनको तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Note:- किसी भी देश की सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी प्रदान करना गलत है, लेकिन हमारे लेख में ऐसी कोई सूचना नहीं है, जिससे देश की सुरक्षा को कोई हानि हो। हमारा उद्देश्य भारतवासियों के लिए जागरूकता व जोश उत्पन्न करना है जिससे वो भी देश की सेवा में अपना योगदान कर सकें।

                                    Carriermans 

Thursday, 16 March 2023

CUET,CUET UG,CUET Full form,CUET Exam,CUET Exam Syallabus,CUET kya hai in hindi

                     CUET Exam 


CUET,CUET UG,CUET Full form,CUET Exam,CUET Exam Syallabus,CUET kya hai in hindi

नमस्कार दोस्तों, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी शिक्षा लेने के लिए आवश्यक है कि आप अपने मुताबिक शिक्षा का क्षेत्र चुनें। वैसे तो आधुनिक जमाने में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहुत माध्यम बन चुके हैं। लेकिन आज भी भारत जैसे देश में भी बहुत सारे होनहार विद्यार्थियों को गरीबी के कारण उच्च शिक्षा नहीं मिल पाती है। इन सब कारणों से आपको आज लेख में एक ऐसी जानकारी मिलेगी जिससे आपको शिक्षा हासिल करने में बहुत सहायता मिलने वाली है। आप सब अंत तक इस लेख में हमारे साथ जुड़े रहे, जिससे आपको हर एक बिन्दु की जानकारी मिल सके। आज हम बात करने जा रहे है CUET एग्जाम के बारे में.....। जब हम कक्षा 12 से पास होकर आगे उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज या अन्य संस्थान में प्रवेश लेते हैं तो उससे पहले अपने शिक्षा के मुताबिक अपना क्षेत्र का चुनाव करना आवश्यक है। यदि आप CUET की परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपका देश के बड़े बड़े विश्व विद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बहुत सारे क्षेत्र में अभी भी CUET के बारे में आज भी जानकारी नहीं है। यदि आप CUET Exam पास कर लेते हैं तो आपकी होने वाली सारी उच्च शिक्षा पर लगने वाला खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

CUET Exam :- CUET Full Form - Common University Admission Test होता है। CUET exam का आयोजन NTA ( National Testing Agency) द्वारा करवाया जाता है। यह परीक्षा हर साल ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कक्षा 12 पास कर चुके या जिनकी अभी 12 वी कक्षा का परिणाम नहीं आया है वो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।  

CUET से होने वाले फायदे:- यदि आप CUET की परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपको देश के उन सभी बड़े विश्व विद्यालयों में प्रवेश का मौका मिल सकेगा। इन विश्व विद्यालयों में प्रवेश मिलने से आपको आर्थिक रूप से कोई खर्चा नहीं लगने वाला है। आपकी पढ़ाई के खर्चे के अलावा, हॉस्टल, खाना पीना इत्यादि सरकार की तरफ से फ्री में मिलता है। जिससे गरीब से गरीब परिवारों के बच्चो को भी अच्छी शिक्षा के अवसर मिल सकते है। इन विश्व विद्यालयों में काफ़ी सारे शामिल हैं जैसे - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़, बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रयागराज, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी लखनऊ, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली, बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली, महात्मा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिहार,
हैदराबाद विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, केरल विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय । 
CUET के सभी University की list:-Download Here

CUET UG :- इस परिक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आपको निम्न कोर्स में प्रवेश मिल जाता है ।
  1. Accountancy
  2. Agriculture
  3. Anthropology 
  4. Art Education Sculpture
  5. Biology
  6. Business Studies
  7. Chemistry
  8. Computer science
  9. Economic/Business Economics
  10. Engineering Graphics
  11. Enterprunship
  12. Environmental studies
  13. General Test
  14. Geography
  15. History
  16. Home science
  17. Knowledge Tradition - Practice India
  18. Language (IA-IB)
  19. Legal Studies
  20. Mass Media / Mass Communication
  21. Mathematics
  22. Performing Arts
  23. Physical education
  24. Physics
  25. Political science
  26. Psychology
  27. Sanskrit
  28. Sociology
  29. Teaching aptitude

इन कोर्स में प्रवेश के लिए जो परीक्षा आयोजित होती है उसका हर वर्ग का syallbus अलग अलग होता है।
CUET Exam Syallabus :- Download Here 

CUET Online Form:-
CUET के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको CUET की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसमें सभी वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। छात्र - छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।

CUET दस्तावेज़:-
1. Email ID
2. Photo
3. Sign
4. 12 Class makrsheet/ Appearing
5. Cast certificate 

 

Tuesday, 23 August 2022

प्री डी एल डी परीक्षा क्या होती है, BSTC कोर्स क्या होता है जाने सम्पूर्ण जानकारी,BSTC की पूरी जानकारी,BSTC FULL INFORMATION

                 प्री डी एल डी/ BSTC क्या होती है 


वर्तमान समय शिक्षा का दौर है, किसी भी क्षेत्र में सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए उस क्षेत्र विशेष की शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक है। इसी क्रम में आज की इस पोस्ट में आपको BSTC कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी।

डी एल डी परीक्षा क्या होती है, STC कोर्स क्या होता है जाने सम्पूर्ण जानकारी,BSTC की पूरी जानकारी,BSTC FULL INFORMATION

BSTC क्या होती है:-

BSTC कोर्स दो साल का होता है। इस कोर्स को पूरा कर लेने के बाद आप प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो की रीट परीक्षा के माध्यम से पूर्ण होती है। 

यह भी पढ़े:-रीट परीक्षा क्या होती है, रीट की सम्पूर्ण जानकारी, रीट परीक्षा

प्री डी एल डी क्या होती है:-

जिस प्रकार बीएड कॉलेज में प्रवेश के पीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है, उसी प्रकार प्री डी एल डी भी बीएसटीसी कोर्स में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा का प्रकार है। इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। वर्तमान समय में प्रतिवर्ष करीब 20000 अभ्यर्थियों का बीएसटीसी कोर्स के लिए चुना जाता है।

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी पास होना चाहिए। इसमें जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। अन्य 45 प्रतिशत से कम अंक नही होने चाहिए। किसी भी संकाय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करे तो आपकी उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट हर श्रेणी को नियमानुसार प्रदान की जाती है।

इस कोर्स के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

फीस कितनी होती है

बीएसटीसी कोर्स 2 साल में पूर्ण होता है। जिस में प्रतिवर्ष फीस के रूप में करीब ₹27000 जमा करवाने होते हैं। दोनों वर्षों के कुल मिलाकर करीब ₹55000 फीस के रूप में जमा करवाने होते हैं।फीस में किसी भी वर्ग को कोई भी छूट प्रदान नहीं की जाती है।

प्री डी एल डी परीक्षा प्रक्रिया 

फ्री डी एल डी परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें से प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। शिक्षा में नकारात्मक अंकन की कोई प्रक्रिया नहीं की जाती है। यह परीक्षा 3 घंटे में आयोजित की जाती है। बीएसटीसी कॉलेज में प्रवेश के लिए इसी परीक्षा के अंकों को आधार मानकर मेरिट बनाई जाती है। अधिकतम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए चुना जाता है।

बीएसटीसी कोर्स b.Ed कोर्स के समान ही होता है। परंतु बीएसटीसी कोर्स कर लेने के बाद आप केवल प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। जबकि b.Ed कोर्स के बाद आप शिक्षक के विभिन्न स्तरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि यह जानकारी आपको पसंद आए तो इसे शेयर करना ना भूलें। ऐसी ही विभिन्न प्रकार की जानकारियां आपको हमारी वेबसाइट पर मिलेगी।





Thursday, 18 August 2022

रीट परीक्षा 2022 की आंसर की जारी हुई,REET 2022 ANSWER KEY, रीट परीक्षा आंसर की 2022

                  

रीट परीक्षा 2022 की आंसर की जारी हुई,REET 2022 ANSWER KEY, रीट परीक्षा आंसर की 2022

 राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित रीट परीक्षा 2022 की ऑफिशियल आंसर की जारी हो चुकी है। गौरतलब है कि राजस्थान में आयोजित हुई 23 व 24 जुलाई को रीट परीक्षा चार पारियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लाखो अभ्यर्थियो ने हिस्सा लिया था। परीक्षा आयोजित होने के बाद अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार था। विभाग ने इस मामले में आज आखिरकार इस परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है।

आप इस पोस्ट में रीट परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की चारो पारियों की एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने के लिए :- यहां क्लिक करें 

1.क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रही फोटो के अनुसार क्लिक करना है।


                                                                                                             2. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने चारो पारियों की आंसर की डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा। सुविधा के लिए नीचे फोटो में हाईलाइट किया गया है।




Tuesday, 14 June 2022

अग्निपथ भर्ती योजना क्या है, जाने सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में,Agneepath bharti yojna kya hai,What is the Agneepath yojna 2022

                  अग्निपथ भर्ती योजना की संपूर्ण जानकारी 

Agneepath scheme 2022, Agneepath scheme full details in hindi, अग्निपथ योजना क्या है, अग्निपथ योजना की पूरी जानकारी


भारत सरकार ने सेना में शामिल होने की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण से बदल दिया है। नई भर्ती योजना के मुताबिक अब भारतीय थल, वायु और नौ सेना में युवाओं को भर्ती किया जाएगा। इस पोस्ट में आपको भारतीय तीनों सेनाओं के नई भर्ती प्रक्रिया को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई है। यह प्रक्रिया ऑफिसर पद से नीचे के सभी पदों के लिए लागू किया गया है।

 उद्देश्य 

गृह मंत्रालय के अनुसार नई भर्ती प्रक्रिया लागू करने से सेना में कई प्रकार के फायदे देखने को मिलेंगे। इससे सेना की औसत आयु 32 वर्ष से घटकर 26 वर्ष हो जायेगी। जिससे सेना मजबूत होगी। इससे सेना का आर्थिक बजट भी बचेगा।साथ ही में पेंशन जैसी सुविधा के अतिरिक्त भार से मुक्ति मिलेगी।

भर्ती योजना

•इस भर्ती योजना को अग्निपथ के नाम से जाना जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया से चुने जाने वाले युवाओं को अग्निवरके नाम से जाना जाएगा।

•पहले की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण से बंद करके इसी योजना के अंतर्गत सेना युवाओं को भर्ती होने का मौका देगी।

•यह योजना तीनों सेनाओं में समान रूप से लागू होगी। भर्ती प्रक्रिया भिन्न हो सकती है लेकीन भर्ती युवा सिर्फ इसी योजना के अंतर्गत शामिल किए जायेंगें।

भर्ती प्रक्रिया

•इस योजना के अंतर्गत सेना में केवल चार साल का कार्यकाल मिलेगा, उसके पश्चात रिटायर कर दिया जाएगा। हालांकि इस योजना में 25 प्रतिशत युवाओं की सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन किस आधार पर यह आंकड़ा निकाला जाएगा यह अभी सुनिश्चित नहीं किया है।

• इस भर्ती प्रक्रिया में 10वी और 12 वी पास अभ्यर्थी आवेदन कर पायेंगे।

•इस योजना में 17.5 से 21 वर्ष के युवाओं को मौका मिलेगा, उम्र में छूट नही प्रदान की जायेगी।

•भर्ती करने का तरीका तीनों सेनाओं का अलग अलग हो सकता है। इसके अलावा माप दंड भी भिन्न भिन्न हो सकते है।

•इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रेनिंग 6 महीनो की होगी।

वेतन

• इस भर्ती योजना के अंतर्गत शामिल युवाओं को पहले साल 30000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिसमे से 30 प्रतिशत वेतन रिटायरमेंट फंड में जमा होगा।

• दूसरे वर्ष  33000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा जिसमें से भी 30 प्रतिशत वेतन रिटायरमेंट फंड में जमा होगा।

• तीसरे वर्ष में 36500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा जिसमें से भी फंड में पैसा जमा होगा।

• चौथे वर्ष में 40000 हजार रूपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा जिसमें फंड के नियम लागू किया जायेंगे।

सुविधाएं

• सेवा निवृत के पश्चात सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपए दिए जाएंगे, जिसमे से आधे रुपए आपके रिटायरमेंट फंड वाले होंगे बाकी रुपए सरकार अपनी ओर से शामिल करेगी।

• सेवा निवृत के पश्चात पेंशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

• Ex. Serviceman की सुविधा भी नही मिलेगी।

• कैंटीन जैसी सुविधा भी नही मिलेगी।

• यदि कोई अग्नीवीर  सेवाकाल के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि के रूप में 1 करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का वेतन दिया जाएगा।



Tuesday, 15 March 2022

REET Exam क्या है,REET की संपूर्ण जानकारी,RAJASTHAN ELIGIBILITY TEST FOR TEACHER,REET परीक्षा किस आधार पर होती हैं

     Rajasthan Eligibility Examination 

                     For Teacher 


रीट परीक्षा क्या है

राजस्थान में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है। जिसका आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा किया जाता है।इस परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाता हैजिसका प्रथम स्तर कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापकों के लिए व द्वितीय स्तर कक्षा 5 से 8 तक के अध्यापकों की नियुक्ति की जाती हैं।

REET 2022, REET Exam 2022, REET syallabus, REET main exam syllabus 2022,reet official website,reet 2022 notification pdf



पात्रता 

• प्रथम स्तर यानि कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापकों के लिए 12 वी के साथ BSTC कोर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। 12 वी कक्षा आप किसी भी संकाय से उत्तीर्ण हो सकते है। इस परीक्षा के लिए पात्रता में अंको की कोई भी अनिवार्यता नहीं की गई है।

• द्वितीय स्तर यानि कक्षा 5 से 8 तक के अध्यापकों के लिए स्नातक डिग्री के B.ed या DLD कोर्स किया होना अनिवार्य है। पात्रता मे आपको अंको की कोई अनिवार्यता नहीं की गई है। जिस विषय से आपने स्नातक डिग्री और बीएड कोर्स किया हुआ है। उसी विषय के आप अध्यापक बन पाएंगे। 

परीक्षा योजना

रीट परीक्षा में दोनो स्तरों के लिए 150 प्रशन पूछे जाते हैं जिनके अधिकतम अंक 150 ही होते है, यानि प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंक नहीं काटे जाते है। दोनो स्तरों के लिए विषय वस्तु अलग अलग है, साथ ही में प्रश्नो का स्तर दोनो स्तरों के लिए अलग अलग रखा जाता है, जिनमें कक्षा एक से पांच तक वालो का स्तर निम्न होता है और कक्षा पांच से आठ तक का स्तर उच्च होता है। दोनो स्तरों की परीक्षा साथ में ही आयोजित की जाति हैं, लेकिन अलग अलग पारियों में।

पाठ्यक्रम

•प्रथम स्तर 

1. बाल विकास एवम शिक्षा शास्त्र - 30 प्रश्न

2. भाषा प्रथम ( हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी ) - 30 प्रश्न

3. भाषा द्वितीय (हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी) - 30 प्रश्न

4. पर्यावरण अध्ययन - 30 प्रश्न

5. गणित - 30 प्रश्न

•द्वितीय स्तर 

1. बाल विकास एवम शिक्षा शास्त्र - 30 प्रश्न

2. भाषा प्रथम ( हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी) - 30 प्रश्न

3. भाषा द्वितीय ( हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी ) - 30 प्रश्न 

4. सामाजिक अध्ययन/ विज्ञान/ गणित विषय - 60 प्रश्न

परिणाम

दोनो स्तरों के लिए पास होने के लिए अपनी श्रेणी के मुताबिक अलग अलग अंको का निर्धारण किया गया है। जिनमें जनरल को 60 प्रतिशत अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 55 प्रतिशत, अनुसूचित जाति जनजाति को 55 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया 

वर्ष 2011 व 2013 में आयोजित इस परीक्षा के अलावा मुख्य परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। लेकिन वर्ष 2018 में इसी पात्रता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति दी गई थी जिनमें रीट के कुल प्राप्ताक के 70 प्रतिशत व स्नातक के कुल प्रतिशत के 30 प्रतिशत अंको को मिलाकर मेरिट तैयार की गई थी। वर्ष 2021 की रीट परीक्षा रद्द होने के बाद अब इस परीक्षा में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके आधार पर नियुक्ति दी जायेगी। साथ ही में रीट परीक्षा की पात्रता आजीवन कर दी गई है।


आवश्यक सूचना

रीट का आवेदन करते समय आपको दो भाषाओं का चयन करना होता है, आप अपनी सुविधा के मुताबिक पांच में से कोई भी भाषा चुन सकते है। लेकिन दोनो भाषा अलग अलग होनी आवश्यक है।

विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थीयो के विज्ञान / गणित से जुड़े प्रश्न आयेंगे न की सामाजिक विज्ञान के प्रश्न।

स्नातक डिग्री और बीएड डिग्री वाले अभ्यर्थी द्वितीय स्तर के परीक्षा में ही सम्मिलित हो सकते हैं।

BSTC कोर्स वाले अभ्यर्थी प्रथम स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में समय समय पर बदलाव देखने को मिला है, इसलिए आप उस वर्ष की विज्ञप्ति को अच्छी तरह से देख लेवे जिस वर्ष आप परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

कॉमर्स / वाणिज्य वर्ग के अभ्यर्थी सामाजिक विज्ञान से आवेदन कर सकते हैं।


नोट:-इस पोस्ट से जुड़ी अन्य कोई जानकारी जानना चाहते हो तो कॉमेंट कर सकते हैं आपको जानकारी मिल जाएगी।


अपने कैरियर में नॉलेज को बढ़ाने व सही मार्गदर्शन के लिए पढ़ते रहें :-      

                   Carriermans







Thursday, 3 March 2022

REET लेवल वन के सफल अभ्यर्थियों को बनाने होंगे ये सारे दस्तावेज़, राजस्थान अध्यापक परीक्षा लेवल वन

 राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा लेवल 1


नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती लेवल वन की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के आवश्यक दस्तावेजों की सूची बताई गई है।

REET लेवल वन के सफल अभ्यर्थियों को बनाने होंगे ये सारे दस्तावेज़, राजस्थान अध्यापक परीक्षा लेवल वन


इस भर्ती परीक्षा में 12 वी के साथ BSTC की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते है।हालांकि भर्ती परीक्षा का तरीका समय - समय पर बदलता रहता है। परन्तु दस्तावेजों की प्रक्रिया वही रहती हैं। इस पोस्ट में सभी प्रतियोगी के लिए कौनसे कौनसे दस्तावेज चाहिए। इन सब की सूची नीचे बताई गई है। इस भर्ती परीक्षा की पूरी प्रोसेस किसी अन्य पोस्ट में दी जायेगी। यहां केवल दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी दी गई है।

दस्तावेजों की सूची:-

• मूल आवेदन पत्र

• 10 वी मार्कशीट

• 10 वी प्रमाण पत्र

• 12 वी मार्कशीट

• 12 वी प्रमाण पत्र

• BSTC मार्कशीट ( दोनो वर्ष की )

• BSTC प्रमाण पत्र

• BSTC चरित्र प्रमाण पत्र

• BSTC प्रवेश तिथि प्रमाण पत्र

• REET प्रमाण पत्र

• जाति प्रमाण पत्र

• मूल निवास प्रमाण पत्र

• चरित्र प्रमाण पत्र - दो

• स्काउट प्रमाण पत्र ( यदि हो तो )

• अविवाहित प्रमाण पत्र ( अविवाहित होने पर )

• विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र (विवाहित होने पर)

• घोषणा पत्र ( निर्धारित प्रारूप में )

उपर्युक्त जानकारी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए है। जो की निर्धारित परीक्षा में सफल होते है, जिसके पश्चात दस्तावेजों की जांच के लिए उन्हें बुलाया जाता है। वे सभी अभ्यर्थी अपने निर्धारित सभी दस्तावेज इस सूची के माध्यम से तैयार कर सकते हैं।


Thursday, 11 March 2021

SSC में आई हजारों की भर्ती,10 वीं पास आवेदन करे,SSC GD notification, SSC GD online form

 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही एसएससी जीडी भर्ती (SSC GD Recruitment 2021) का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने जा रहा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तैयारियों में जुट जाएं.

SSC में आई हजारों की भर्ती,10 वीं पास आवेदन करे,SSC GD notification, SSC GD online form


कब से शुरू होंगे आवेदन

एसएससी के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक  SSC GD Constable Notification 25 मार्च को जारी किया जाना है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 10 मई तक आवदेन कर सकेंगे. वहीं, जुलाई में परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं

किन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी परीक्षा के जरिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन पदों पर भर्ती की जाएंगी.


यह भी पढ़े :- SSC GD KI TAIYARI KESE KARE, SSC GD में कैसे भर्ती हो, एसएससी जीडी की जाने पूरी जानकारी

जुलाई में जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए जुलाई में एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों आदि में नियुक्तियां होंगी.



अगस्त में होगा परीक्षा का पहला चरण

एसएससी के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक SSC GD Constable 2021 भर्ती परीक्षा का पहला चरण 2 अगस्त से शुरू होगा जो 25 अगस्त तक चलेगी. अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अलग-अलग तारीखों पर परीक्षा आयोजित की जाती है. बता दें कि इससे पहले 2018 में आयोजित भर्ती परीक्षा में लगभग 30 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

जानें योग्यता मानंदड


एसएससी जीडी कॉन्सटेबल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Sunday, 7 March 2021

SSC GD की पूरी जानकारी,SSC GD में कैसे भर्ती हो,SSC GD 2021,SSC GD ONLINE FORM 2021

                   SSC GD की पूरी जानकारी



  

SSC इस भर्ती (SSC GD Constable Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल ( SSB), नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भरा जाएगा. कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती (SSC GD Constable Recruitment 2021) के लिए योग्य हैं. 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है!जीडी यानी जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल एग्जाम का आयोजन स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (एसएससी) द्वारा किया जाता है। इसके माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) आदि में जनरल ड्यूटी, राइफलमैन के पदों पर भर्ती होती है

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) GD Constable भर्ती के लिए 25 मार्च को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा और इसी दिन से इन पदों (SSC GD Constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी. SSC द्वारा CAPF के तहत नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और राइफलमैन कांस्टेबलों (सामान्य ड्यूटी) के चयन के लिए 2 अगस्त से 25 अगस्त तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. SSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार उम्मीदवारों 10 मई 2021 तक इन पदों (SSC GD Constable Recruitment 2021) के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Thursday, 25 February 2021

इंडियन आर्मी में क्लर्क कैसे बनें, आर्मी क्लर्क, आर्मी स्टोर कीपर टेक्निकल,ARMY CLERK,CLERK SKT

 इंडियन आर्मी में क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल कैसे बनें

क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल भर्ती की प्रोसेसिंग एक समान ही होती है। आप अपनी पसंदीदा का पद डॉक्यूमेंट की जांच करते समय भर सकते है।

फौजी बनकर देश सेवा करना सबका सपना होता है। क्युकि हमारे समाज में फौजियों को काफी सम्मान की भावना से जाना जाता है। क्युकी वो अपना जिन्दगी का अहम समय परिवार से दूर रहकर सेना को अर्पित करते हैं।

इंडियन आर्मी में क्लर्क कैसे बनें, आर्मी क्लर्क, आर्मी स्टोर कीपर टेक्निकल,ARMY CLERK,CLERK SKT


नमस्कार दोस्तों! आज के इस पोस्ट में हम भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए जो प्रोसेस होती हैं उसकी जानकारी बताने वाले है। जैसा कि आप सब जानते है कि भारतीय सेना नवयुवकों को समय समय भर्ती होने के लिए रैली भर्तियों का आयोजन करती हैं। आज हम इसी विषय में आपको पूरी जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे। यदि आप भी भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो ये जानकारी आप के लिए बहुत मददगार साबित होगी। इस पोस्ट में हम सैनिक क्लर्क व क्लर्क SKT (Store keeper Technical)के लिए जो योग्यता होनी चाहिए उसके सम्बन्ध में बात करेंगे। साथ ही में यह भी जानेंगे कि भर्ती होने के बाद आगे की क्या प्रक्रिया होती हैं, सेना में आपको सैलरी के अलावा और कौनसी सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़े:-इंडियन आर्मी कैसे ज्वाइन करें,Army GD Rally bharti,Army Kaise Join Kare


यह भी पढ़े:-सब इंस्पेक्टर कैसे बने, सब इंस्पेक्टर कौन होता है, सब इंस्पेक्टर की पूरी जानकारी,Sub Inspector


भारतीय सेना नौजवानों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष जिले स्तर पर रैली भर्ती का आयोजन करती हैं। इससे सम्बन्धित जानकारी वह अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करती हैं कि किन जिलों की भर्ती कब आयोजित की जाएगी। आप उसी रैली भर्ती में आवेदन कर सकते है जिस रैली में आपके जिले को शामिल किया जाता है। इसके अलावा आप अन्य रैली भर्ती में नहीं जा सकते। रिलेशन भर्ती की प्रक्रिया अलग होती हैं उसकी जानकारी और किसी पोस्ट में हम आपको बताएंगे। आप एक साल में केवल एक ही रैली भर्ती में शामिल हो सकते है। यह रैली आपके जिले स्तर पर आयोजित की जाती हैं जिसमें तहसील वाइज अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है।


आवेदन प्रक्रिया


आपको इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आपकी रैली भर्ती से 2 या 3 महीने पहले आपको अपनी प्रोफाइल पर आवेदन करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाता है। उस समय आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इसमें केवल लड़के ही शामिल हो सकते है। लड़कियों की भर्ती अलग से की जाती हैं।


आयु सीमा


यदि आप सामान्य सैनिक (GD) के लिए आवेदन कर रहे है तो आपकी उम्र 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आपको किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलती है। 


शैक्षिक योग्यता


10 कक्षा पास होनी चाहिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।

12 वीं पास होना चाहिए साथ में ही 60 प्रतिशत अंक से कम नहीं होने चाहिए।

प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए अंग्रेजी व गणित विषय के साथ।


शारीरिक दक्षता


हाइट 162.5cm से कम नहीं होनी चाहिए।


सीना बिना फुलाव के 77cm तथा फुलाव के साथ 82cm होना अनिवार्य है।


वजन अपनी हाइट के अनुसार औसत रूप में होना चाहिए।


नोट:- यदि आप के पास एनसीसी का C सर्टिफिकेट हो तो आपको परीक्षा में बोनस के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे।


चयन प्रक्रिया


1. रैली के सुबह आपको 1600 मीटर की दौड़ करनी होती हैं। जिसका समय लगभग 5 मिनट से 5.20 तक दिया जाता है। अतः आप दौड़ की तैयारी अच्छी तरह से करके जाए। क्लर्क में दौड़ के नंबर नहीं मिलता है।


2. रनिंग होने के बाद उसी दिन आपका हाइट सीना और वजन चेक किया जाता है। इसके पश्चात आपसे 10 बीम लगवाई जाती हैं। फिर आपसे 9 फीट गड्ढा पार करवाया जाता है, फिर बैलेंस बीम चैक किया जाता है।


3. शारीरिक दक्षता होने के बाद उसी दिन आपके दस्तावेजों की जांच की जाती हैं।


4. उसके अगले दिन आपका मेडिकल किया जाता है। 


5. निर्धारित तिथि को आपकी परीक्षा होती है। प्रशन पत्र की बात करे तो इसमें अंग्रेजी सामान्य ज्ञान गणित और सामान्य विज्ञान के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।उसके कुछ दिनों बाद आपका परिणाम घोषित कर दिया जाता है।


6. लगभग एक महीने में आपको जॉइनिंग के बुला लिया जाता है।


7. जॉइनिंग के बाद आपको प्रशिक्षण केंद्र पर भेज दिया जाता है।


अब हम बात कर लेते है कि आपको सैलरी के रूप में कितने रुपए मिलते हैं। तो सामान्य सैनिक को 35000 से 40000 रुपए प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलते हैं। यदि आपकी पोस्टिंग दुर्गम क्षेत्र में होती है तो वहा आपको भत्ते के रूप में अलग से रुपए मिलते हैं।


सुविधाएं


1 रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन सुविधा मिलती हैं।


2. घर पर छुट्टी आते समय आपको ट्रेन टिकट फ्री मिलती हैं।


3. कैंटीन की सुविधा मिलती है।


4. एक्स सर्विसमेन का दर्जा मिलता है।


5. मेडिकल की सुविधा मिलती है, जिसमें आप अपने परिवार सहित फ्री में इलाज करा सकते है।


6. शहीद का दर्जा मिलता है यदि आप ड्यूटी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हो जाते है।


तो यह जानकारी भारतीय सेना में क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल बनने की प्रक्रिया थी। उम्मीद है कि आपके लिए यह जानकारी काफी उपयोगी साबित होगी। पोस्ट को शेयर करना ना भूलें।




  जय हिन्द। जय जवान। जय किसान

Wednesday, 24 February 2021

भारतीय सेना में भर्ती कैसे हो, आर्मी रैली भर्ती की पूरी जानकारी,How to Join Indian army

     इंडियन आर्मी कैसे ज्वाइन करें

    

भारतीय सेना में भर्ती कैसे हो,भारतीय सेना में भर्ती कैसे हो, आर्मी रैली भर्ती की पूरी जानकारी,How to Join Indian army

फौजी बनकर देश सेवा करना सबका सपना होता है। क्युकि हमारे समाज में फौजियों को काफी सम्मान की भावना से जाना जाता है। क्युकी वो अपना जिन्दगी का अहम समय परिवार से दूर रहकर सेना को अर्पित करते हैं।

नमस्कार दोस्तों! आज के इस पोस्ट में हम भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए जो प्रोसेस होती हैं उसकी जानकारी बताने वाले है। जैसा कि आप सब जानते है कि भारतीय सेना नवयुवकों को समय समय भर्ती होने के लिए रैली भर्तियों का आयोजन करती हैं। आज हम इसी विषय में आपको पूरी जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे। यदि आप भी भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो ये जानकारी आप के लिए बहुत मददगार साबित होगी। इस पोस्ट में हम सैनिक सामान्य के लिए जो योग्यता होनी चाहिए उसके सम्बन्ध में बात करेंगे। साथ ही में यह भी जानेंगे कि भर्ती होने के बाद आगे की क्या प्रक्रिया होती हैं, सेना में आपको सैलरी के अलावा और कौनसी सुविधाएं मिलती हैं।

भारतीय सेना नौजवानों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष जिले स्तर पर रैली भर्ती का आयोजन करती हैं। इससे सम्बन्धित जानकारी वह अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करती हैं कि किन जिलों की भर्ती कब आयोजित की जाएगी। आप उसी रैली भर्ती में आवेदन कर सकते है जिस रैली में आपके जिले को शामिल किया जाता है। इसके अलावा आप अन्य रैली भर्ती में नहीं जा सकते। रिलेशन भर्ती की प्रक्रिया अलग होती हैं उसकी जानकारी और किसी पोस्ट में हम आपको बताएंगे। आप एक साल में केवल एक ही रैली भर्ती में शामिल हो सकते है। यह रैली आपके जिले स्तर पर आयोजित की जाती हैं जिसमें तहसील वाइज अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है।

यह भी पढ़े :-सब इंस्पेक्टर कैसे बने, सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रोसेस, सब इंस्पेक्टर सैलरी


आवेदन प्रक्रिया

आपको इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आपकी रैली भर्ती से 2 या 3 महीने पहले आपको अपनी प्रोफाइल पर आवेदन करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाता है। उस समय आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इसमें केवल लड़के ही शामिल हो सकते है। लड़कियों की भर्ती अलग से की जाती हैं।

आयु सीमा

यदि आप सामान्य सैनिक (GD) के लिए आवेदन कर रहे है तो आपकी उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आपको किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलती है। 

शैक्षिक योग्यता

10 कक्षा पास होनी चाहिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।

प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक के साथ कुल 45 प्रतिशत से कम नहीं होने चाहिए।

शारीरिक दक्षता

हाइट 170cm से कम नहीं होनी चाहिए।

सीना बिना फुलाव के 77cm तथा फुलाव के साथ 82cm होना अनिवार्य है।

वजन अपनी हाइट के अनुसार औसत रूप में होना चाहिए।

नोट:- यदि आप के पास एनसीसी का C सर्टिफिकेट हो तो आपकी परीक्षा नहीं होगी। आपको बोनस के आधार 100 अंक दिए जाते है।

चयन प्रक्रिया

1. रैली के सुबह आपको 1600 मीटर की दौड़ करनी होती हैं। जिसका समय लगभग 5 मिनट से 5.20 तक दिया जाता है। अतः आप दौड़ की तैयारी अच्छी तरह से करके जाए। रनिग 60 अंको की होती हैं, एक्सीलेंट को 60 अंक तथा गुड में आने वालों को 48 अंक दिए जाते है।

2. रनिंग होने के बाद उसी दिन आपका हाइट सीना और वजन चेक किया जाता है। इसके पश्चात आपसे 10 बीम लगवाई जाती हैं, बीम में 40 अंक मिलते हैं। फिर आपसे 9 फीट गड्ढा पार करवाया जाता है, फिर बैलेंस बीम चैक किया जाता है।

3. शारीरिक दक्षता होने के बाद उसी दिन आपके दस्तावेजों की जांच की जाती हैं।

4. उसके अगले दिन आपका मेडिकल किया जाता है। मेडिकल में फिट होने के बाद आपको परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उसी समय दे दिया जाता है।

5. निर्धारित तिथि को आपकी परीक्षा होती है। प्रशन पत्र की बात करे तो इसमें सामान्य ज्ञान गणित और सामान्य विज्ञान के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।उसके कुछ दिनों बाद आपका परिणाम घोषित कर दिया जाता है।

6. लगभग एक महीने में आपको जॉइनिंग के बुला लिया जाता है।

7. जॉइनिंग के बाद आपको प्रशिक्षण केंद्र पर भेज दिया जाता है।

अब हम बात कर लेते है कि आपको सैलरी के रूप में कितने रुपए मिलते हैं। तो सामान्य सैनिक को 35000 से 40000 रुपए प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलते हैं। यदि आपकी पोस्टिंग दुर्गम क्षेत्र में होती है तो वहा आपको भत्ते के रूप में अलग से रुपए मिलते हैं।

सुविधाएं

1 रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन सुविधा मिलती हैं।

2. घर पर छुट्टी आते समय आपको ट्रेन टिकट फ्री मिलती हैं।

3. कैंटीन की सुविधा मिलती है।

4. एक्स सर्विसमेन का दर्जा मिलता है।

5. मेडिकल की सुविधा मिलती है, जिसमें आप अपने परिवार सहित फ्री में इलाज करा सकते है।

6. शहीद का दर्जा मिलता है यदि आप ड्यूटी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हो जाते है।

तो यह जानकारी भारतीय सेना में सैनिक बनने की प्रक्रिया थी। उम्मीद है कि आपके लिए यह जानकारी काफी उपयोगी साबित होगी। पोस्ट को शेयर करना ना भूलें।


  जय हिन्द। जय जवान। जय किसान

Tuesday, 23 February 2021

सब इंस्पेक्टर की तैयारी कैसे करें,How to become Sub Inspector,जाने पूरी जानकारी,sub Inspector

                सब इंस्पेक्टर कैसे बने

      राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

 CRPF full form in hindi भारत में सीमा सुरक्षा के अलावा आन्तरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी में देश का...