Showing posts with label Most Person. Show all posts
Showing posts with label Most Person. Show all posts

Tuesday, 21 March 2023

IAS Tina Dabi, Tina Dabi,Tina Dabi IAS officer,Tina dabi Instagram, टीना डाबी का जीवन परिचय

 IAS Tina dabi (टीना डाबी का जीवन परिचय)


IAS Tina Dabi, Tina Dabi,Tina Dabi IAS officer,Tina dabi Instagram, टीना डाबी का जीवन परिचय

नमस्कार दोस्तों, भारत देश के निर्माण में जितना योगदान पुरुषो का रहा है उसी प्रकार आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर देश हित में अपना योगदान दे रही है। वर्तमान समय में भारत में महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिलने से उनकी गुणवता में बहुत सुधार हुए हैं। आज के समय में आपको हर क्षेत्र में महिलाओं का समायोजन देखने को मिलता है। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से एक ऐसी शख्सियत के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कि अक्सर चर्चा में रहती है। जिनका नाम है - IAS Tina dabi । यदि आप भी आईएएस टीना डाबी के जीवन परिचय के परिचय के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरुर पढ़ें, जिससे आपको सही व पूरी जानकारी मिल सके। यदि आप IAS Tina dabi को नहीं जानते है तो आपको जरुर जानना चाहिए क्योंकि आज की युवा पीढ़ी के लिए वह एक आदर्श है। 


Tina dabi का जीवन परिचय 

Tina dabi का जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल में 1993 में हुआ था। वह अनुसूचित जाति से है। उनके जन्म के कुछ वर्ष बाद उनका परिवार भोपाल से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उसके बाद से वर्तमान तक उनका परिवार दिल्ली में निवास कर रहा है। उनके माता पिता भी अच्छे शिक्षित है। उनके माता पिता दोनों ने UPSC की परीक्षा पास की हुई है। Tina dabi की एक छोटी बहन Riya dabi है जो कि वर्तमान में एक IAS ( Indian Administrative Service) अधिकारी हैं।


IAS Tina dabi Biography 

टीना डाबी देश की सबसे चर्चित आईएएस में से एक है। वह अपने बैच की टॉपर रही है। Tina dabi ने बारहवी की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनकी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। टीना डाबी का माध्यम English Medium रहा है। इन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स में पॉलिटिकल साइंस ( राजनीति विज्ञान ) से स्नातक की डिग्री की हुई है। 

Tina dabi ने वर्ष 2015 में UPSC की परीक्षा को पास किया था। इस परीक्षा में वह पूरे भारत देश में टॉपर रही थी। मात्र 21 वर्ष की उम्र में पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास करना कोई आसान कार्य नही होता है। इसके अलावा पूरे देश में टॉप करना अपने आप में एक बडी उपलब्धि मानी जाती हैं। इस कारण वह पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई। इसके अलावा आज भी Tina dabi युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है। इसके अलावा आज भी Tina dabi IAS अनेकों कार्यों से हर समय खबर में बनी रहती हैं।  

कम उम्र में, पहले प्रयास में देश की टॉपर बनने वाली tina dabi को राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल अवार्ड भी मिल चुका है। जिसकी फोटो उन्होने अपने सोशल नेटवर्क पर शेयर किया था।


Tina dabi Personal Life 

टीना डाबी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफ़ी चर्चा में रहीं हैं। उनकी पहली शादी उनके ही बैच के Athar Amir के साथ हुई थी, परन्तु कहते हैं ना कि किस्मत जब फूटती है तो किसी को नही बख्स्ती है, ऐसा ही वाकया टीना डाबी के साथ भी हुआ है, उनकी पहली शादी कुछ समय बाद ही किन्ही कारणों से टूट गई। तलाक के दौरान की कहानी उन्होने एक इंटरव्यू में बताया की वो बहुत बुरा सफर था, ऐसा किसी के साथ नही होना चाहिए। कोरोना काल में सेवाएं के दौरान उनकी मुलाकात 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गंवाडे से हुई। एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जयपुर मे शादी कर ली। इसका भी किस्सा टीना डाबी ने शेयर किया है, कि प्रदीप गवांडे एक अच्छे इंसान हैं। वर्तमान में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से रहते हैं।Tina dabi Instagram पर दोनों की फोटो शेयर करती रहती है। टीना डाबी को पेंटिग का काफी शौक है, इसके अलावा पेड़ पौधे लगाने का, ट्रैवलिंग का, फिल्मे देखने का भी शौक है।


IAS Tina dabi कहा कार्यरत हैं 

टीना डाबी पहले फाइनेस विभाग में कार्यरत थी। उसके बाद उनका कलेक्टर की पोस्ट पर प्रमोट किया गया है।टीना डाबी की सैलरी की बात करे तो भारत में प्रत्येक कलेक्टर को करीब 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसके अलावा इनको सरकारी आवास की सुविधाएं मिलती है। ऑफिस आने जानें के लिए सरकारी कार भी उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा सुरक्षा कर्मी भी 24 घण्टे इनके सेवा में रहते हैं।Tina dabi वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर जिले में अपनी सेवाएं दे रही है। राजस्थान में गोल्डन सिटी के नाम से प्रसिद्ध जैसलमेर जिला में ही टीना डाबी ने अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी। राजस्थान के मरुस्थल में स्थित जैसलमेर पर्यटकों के लिए काफ़ी अच्छा स्थान है। 

Also Read:- कैसे बनते हैं SPG Commando,PM की सुरक्षा कमांडो की पूरी जानकारी 

राजस्थान का एकमात्र मन्दिर जहां रहते हैं हजारों चूहे 

आज भी भानगढ़ को क्यों माना जाता है भूतो का गढ़

Tina dabi Instagram Account 

टीना डाबी सोशल नेटवर्किंग पर काफ़ी एक्टिव रहती है। उनका अपना एक Instagram Account भी है। जिस पर करीब 10 लाख लोग उनको फॉलो करते हैं। जहां पर वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी जानकारी, सेवाकाल के दौरान की गतिविधियों को शेयर करती है। वर्तमान समय की बात करे तो Tina dabi Ias किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। भारत के युवा उनको आदर्श मानकर अपनी सफलता को हासिल करने में खूब मेहनत कर रहे हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको आईएएस टीना डाबी के बारे यह जानकारी काफ़ी पसन्द आई होगी, इनके बारे में जानकारी साझा करने का उद्देश्य आप सभी को प्रेरणा देना है, ताकि आप भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। जानकारी को शेयर जरुर करें।

Saturday, 18 March 2023

Ashu Sir,Ashu Chouhan, ASHU GK TRICK, आशु चौहान, शिक्षक की भूमिका निभा रहे आशु पुलिस वाला

      Ashu Chouhan ( आशु चौहान ) 


Ashu Sir,Ashu Chouhan, ASHU GK TRICK, आशु चौहान, शिक्षक की भूमिका निभा रहे आशु पुलिस वाला


नमस्कार दोस्तों,अच्छे व्यक्तित्व के कारण ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। एक व्यक्ति में अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण तभी हो सकता है जब उसने अच्छी शिक्षा प्राप्त की हो। हमारे समाज में शिक्षा के क्षेत्र में एक अध्यापक का सबसे बड़ा योगदान रहता है। प्राचीन काल से ही एक गुरु की भूमिका सर्वोपरि मानी गई है। शिक्षक ही व्यक्ति में अच्छे गुणों का निर्माण कर सकता है। इसी संबंध में आज के इस लेख में हम आपको परिचित कराने जा रहे हैं एक ऐसे व्यक्ति से जो पुलिस सेवा के अतिरिक्त एक अध्यापक के रूप में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सीकर जिले के निवासी आशु चौहान सर की। जो वर्तमान में राजस्थान पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके साथ ही वह ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाते हैं।Ashu Sir को अच्छे वक्ता के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा उन्होने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तके भी लिखी है।


Ashu Chouhan

आशु सर का जन्म राजस्थान के सीकर जिले के कांवट गांव में हुआ था।Ashu Sir का सम्बन्ध किसान परिवार से रहा है। Ashu Sir की शिक्षा के बारे में बात करे तो इन्होंने कला संकाय में स्नातक (BA) किया हुआ है। इसके अलावा इतिहास (History) में MA (master of Arts) की डिग्री भी की हुई है। इसके अलावा B.ed की शिक्षा भी पूर्ण कर चुके हैं।Ashu Sir ने वर्ष 2016 में बतौर कांस्टेबल के पद पर राजस्थान पुलिस में अपनी सेवाएं प्रारंभ की। इसके साथ ही वह Youtube के माध्यम से ऑनलाइन बच्चो को पढ़ाते थे। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले Ashu Sir के लिए यह कार्य आसान नहीं था। उन्होने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, और आज भी वह निरंतर अपनी ड्यूटी के बाद रोज 2-3 घण्टे आनलाइन class के माध्यम से बच्चो को पढ़ाते हैं।


ASHU GK TRICK

आशु सर ने पहले गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियो को फ्री में कोचिंग के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद इन्होंने वर्ष 2019 में एक YouTube channel की शुरूआत की। जिसका नाम ASHU GK TRICK है। आज इस CHANNEL पर करीब 8 लाख विद्यार्थी Subscribers के माध्यम से जुड़े हुए हैं। इस चैनल पर GK से जुड़ी लगभग सारी जानकारी अपलोड की हुई है। जहां से बच्चे फ्री में पढ़ाई करके अपना सपना साकार कर रहे हैं। इसके अलावा इस चैनल पर Ashu Sir ऑनलाइन माध्यम से Important प्रश्नों की क्लास लगाई जाती है। जिसमें कई परीक्षाओं में प्रश्नों का समावेश देखने को मिलता है।Ashu Sir खुद एक युवा होने की वज़ह से परीक्षार्थियों से काफी जुड़ाव है। इतने कम समय में ही Ashu Sir द्वारा ऐसा मुकाम हासिल करना, निश्चित ही उनकी कठोर मेहनत को इसका श्रेय जाता है। 


TAIYARI KAR LO APP 

आशु सर द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन बैच TAIYARI KAR LO APP के माध्यम से चलाए जाते हैं। जहां पर आपको सारे कोर्स बहुत ही कम फीस में मिल जाते हैं।ASHU SIR अपनी टीम के साथ इन बैच के द्वारा बच्चो को तैयारी करवाते हैं। आज हजारों बच्चो ने उनसे पढ़ाई करके अपने सपनो को साकार किया है। 


CHETAK BOOK

ASHU SIR द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबे भी लिखी जाती है। हर परीक्षा की दृष्टि से Syallbus के अनुसार GK की किताबे लिखते हैं। इसमें उनके साथीगण की सहायता से ये किताबे तैयार होती है।CHETAK BOOK नाम से इन किताबों का प्रकाशन किया जाता है। इन सब के अलावा लाखों परीक्षार्थी इनको अलग अलग सोशल नेटवर्किंग पर follow करते हैं। यदि आप भी Ashu Sir के विद्यार्थी रहे हैं तो इस लेख आगे शेयर जरुर करें।

Friday, 17 March 2023

Subhash charan,GK Subhash charan, सुभाष चारण सर बायोग्राफी,Subhash Charan Sir

       SUBHASH CHARAN ( सुभाष चारण ) 


Subhash charan,GK Subhash charan, सुभाष चारण सर बायोग्राफी,Subhash Charan Sir


"हम प्यादे भी वजीरों में गिने जानें लगे...

दर - दर की ठोकरें खाने वाले फकीरों में गिने जानें लगे...।

जब से - तुमने हम पे नजर डाली.. हम कांच के टुकड़े भी हीरो में गिने जानें लगे.."।।

कुछ ऐसे ही अंदाज में अपने वक्तव्य से सभी का मन मोह लेने वाले ऐसे शख्सियत के बारे में हम आज यह लेख लिख रहे हैं। जिनका नाम है - Subhash charan ( सुभाष चारण )। राजस्थान के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी GK GURU के नाम प्रसिद्ध हो चुके हैं। अपने पढ़ाने के अंदाज से सब का मन मोह लेते है। GK जैसे कठिन विषय को भी सहजता के साथ इस तरह से पेश करना शायद ही किसी के वश में हो। यहीं कारण है कि आज इतने कम समय में ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इनके बोलने का लहजा अपने आप में एक मोटिवेशन देता है। 


SUBHASH CHARAN ( सुभाष चारण ) जीवन परिचय

सुभाष चारण सर राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के रहने वाले हैं। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1990 को करणी गांव में हुआ था। सुभाष चारण का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, इनकी प्रारंभिक शिक्षा बिलानीय एकेडमी तारानगर से हुई थी। इसके बाद इन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई चौधरी कॉलेज तारानगर से पूरी की। सुभाष चारण सर ने हिंदी, इतिहास और भूगोल विषय में master Degree ( MA ) की हुई है। 


SUBHASH CHARAN ( GK GURU )

सुभाष चारण सर को पूरे भारत के सबसे लोकप्रिय अध्यापकों में जाना जाता है। उन्हें राजस्थान में शिक्षा क्रान्ति का जनक भी कहा जाता है। राजस्थान में सबसे पहले आनलाइन शिक्षा subhash charan सर ने ही शुरू की थी। GK जैसे कठिन विषय को राजस्थानी भाषा में समझाकर उसे काफ़ी आसान बना देते है। GK के अलावा सर हिन्दी भी बहुत अच्छी पढ़ाते हैं। Subhash charan ने सर्वप्रथम तारानगर में ही पढ़ाना शुरू किया था। उनकी लोकप्रियता के कारण सीकर, जयपुर जैसे बड़े शहरों में भी पढ़ाने का मौका मिला। इस मौके का उन्होने पूरा फ़ायदा उठाया और कुछ समय में ही सभी बच्चों के लिए जादूगर साबित हो गए। सुभाष चारण सर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की तैयारी करवाते है। इनकी प्रसिद्धि के कारण कोचिंग वालो ने उनके साथ विश्वासघात किया। इस बात का खुलासा खुद सुभाष चारण कई बार अपने वीडियो में कर चुके हैं। इन सब कारणों से और साथ ही में लॉकडाउन के कारण उन्होने अपनी शिक्षा को ऑनलाइन माध्यम से तारानगर में शुरू किया। लोकप्रियता के कारण बच्चे जल्द ही उनसे जुड़ गए।


GK SUBHASH CHARAN

सुभाष चारण सर का ( GK Subhash Charan ) नाम से YOUTUBE CHANNEL भी है। जिस पर करीब 20 लाख से अधिक SUBSCRIBERS है। इस चैनल पर आपको कई विषयों से संबंधित वीडियो मिलेंगे।subhash charan सर एक अच्छे अध्यापक होने के अलावा एक अच्छा वक्ता भी है। वो जब किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाते हैं तो अपने शायराना अंदाज से पूरे वक्तव्य में चार चांद लगा देते हैं। उनके शायराना अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इनके अलावा सुभाष चारण सर को एक अच्छा Motivational Speaker भी कहा जाता है। वो अक्सर कक्षा में बच्चो को Motivate करते रहते है। 


DHURINA APP

राजस्थान में शिक्षा क्रान्ति की शुरूआत करने का श्रेय सुभाष चारण सर को जाता है। उन्होने ही DHURINA APP के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की शुरूआत की थी। इसके अलावा SUBHASH CHARAN सर की सबसे खास बात यह है कि उनकी FEES इतनी कम है जिससे कोई भी बच्चा तैयारी कर सकें। उन्होने कभी भी शिक्षा को व्यवसाय से नही जोड़ा हैं। आज भी DHURINA APP पर बहुत कम फीस में कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन सब का CREDIT सुभाष चारण सर को ही जाता है। आनलाइन बैच में POLICE,PATWAR,GRAM VIKASH ADHIKARI,SSC,ARMY,AIR FORCE,REET, SECOND GRADE TEACHER,RAS जैसे बैच चलाए जाते हैं। 


SUBHASH CHARAN गुरुकुल

ऑनलाइन शिक्षा के अलावा वर्तमान में सुभाष चारण सर तारानगर में एक गुरुकुल भी चलाते हैं, जहां पर ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जाती है। यहां आप किसी भी बैच में यदि प्रवेश लेते हैं तो आपको मात्र 1100 रूपए में पूरा कोर्स करवाया जाता है। इसके साथ ही उस बैच का आनलाइन कोर्स साथ में फ्री मिलता है। एक अच्छी टीम के द्वारा और सुभाष चारण सर के निर्देशन में यहां कक्षाये संचालित की जाती है। 


GURU NOTES

GURU NOTES APP सुभाष चारण सर द्वारा संचालित किया जाता है। इस APP पर आपको सभी विषयों से संबंधित हस्तलिखित नोट्स आपको बिलकुल फ्री में मिलते हैं। जिससे आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते है। 


CHETAK BOOK

SUBHASH CHARAN एक अध्यापक होने के अलावा एक अच्छे लेखक भी है। उन्होने CHETAK BOOK के नाम से कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तके भी लिखी है। इन पुस्तकों का प्रकाशन RBD Publication द्वारा किया जाता है। हर परीक्षा के syallbus के अनुसार उनकी पुस्तक का विषय वस्तु होता है। पुस्तकों में अच्छी जानकारी के कारण परीक्षार्थीयो को सफलता मिलती है। जिससे उनकी लोकप्रियता काफ़ी अच्छी बनी हुई है। 


इन सब के अलावा subhash charan भामाशाह के रूप में अनेकों कार्य करते रहते हैं। उन्होंने Free Library की भी सुविधा उपलब्ध कर रखी है। सुभाष चारण सर राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किए जा चुके हैं। वो गरीब परिवार के बच्चों को अपने गुरुकुल में फ्री में कोचिंग करवाते हैं। Subhash Charan से जुडी ये जानकारी थी जो आपके साथ साझा की गई है यदि जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरुर करें।

CRPF full form in hindi CRPF का फुल फॉर्म क्या है

 CRPF full form in hindi भारत में सीमा सुरक्षा के अलावा आन्तरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी में देश का...